सोमवार, 28 मार्च 2022

वीरांगना ऊदा देवी पासी


 वीरांगना ऊदा देवी पासी 


ऊदा देवी का जन्म 14 अप्रैल 1829 में लखनऊ के समीप स्थित उजिरावां गांव में पासी परिवार में हुआ था.भारतीय समाज में पासी विभिन्न जातियों मे एक वीर और आत्मस्वाभिमान जाति है यह जाति वीर और लड़ाकू जाति के रूप में भी जानी जाती थी. इसी वातावरण में उदा देवी का पालन-पोषण हुआ. जिसे इतिहास की रचना करनी होती है, उसमें कार्यकलाप औरों से न चाहते हुए भी अलग हो ही जाते हैं.


जैसे-जैसे उदा बड़ी होती गई, वैसे-वैसे वह अपने हमउम्रों का नेतृत्व करने लगी. सही बात कहने में तो उदा पलभर की भी देर नहीं करती थी. अपनी टोली की रक्षा के लिए तो वह खुद की भी परवाह नहीं करती थी. खेल-खेल में ही तीर चलाना, बिजली की तेजी से भागना उदा के लिए सामान्य बात थी.


सन् 1764 ई. भारतीय इतिहास में निर्णायक वर्ष था. इसी वर्ष बक्सर में अंग्रेजों, बंगाल में नवाब मीर कासिम, अवध में नवाब शुजाउद्दौला और मुगल बादशाह शाह आलम की संयुक्त सेना को परास्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दी थी. इस युद्द के बाद अवध भी अंग्रेजों की परोक्ष सत्ता के अधीन आ गया और अंग्रेजों ने अवध को नचोड़ना शुरू कर दिया जिससे उसकी स्थिति दिन-ब-दिन जर्जर होती गई. सन् 1856 में अवध का अंग्रेजी राज्य में विलय कर लिया गया और नवाब वाजिद अली शाह को नवाब के पद से हटा कर कलकत्ता भेज दिया गया. सन् 1857 ई. में भारतीयों ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता का बिगुल बजा दिया. इस समय अवध की राजधानी लखनऊ थी और वाजिद अली शाह की बेगम हजरत महल और उनके अल्पवयस्क पुत्र बिरजिस कादिर ने अवध की सत्ता पर अपना दावा ठोंक दिया.


अवध की सेना में एक टुकड़ी पासी सैनिकों की भी थी. इस पासी टुकड़ी में बहादुर युवक मक्का पासी भी था. मक्का पासी का विवाह उदा से हुआ था. जब बेगम हजरत महल ने अपनी महिला टुकड़ी का विस्तार किया तब उदा की जिद और उत्साह देखकर मक्का पासी ने उदा को भी सेना में शामिल होने की इजाजत दे दी. शीघ्र ही उदा अपनी टुकड़ी में नेतृत्वकर्ता के रुप में उभरने लगी.


10 मई 1857 मेरठ के सिपाहियों द्वारा छेड़ा गया संघर्ष शीघ्र ही उत्तर भारत में फैलने लगा एक महीने के भीतर ही लखनऊ ने भी अंग्रजों को चुनौती दे दी. मेरठ, दिल्ली, लखनऊ, कानुपर आदि क्षेत्रों में अंग्रेजों के पैर उखड़ने लगे. बेगम हजरत महल के नेतृत्व में अवध की सेना भी अंग्रेजों पर भारी पड़ी. किंतु एकता के अभाव व संसाधनों की कमी के कारण लम्बे समय तक अंग्रेजों का मुकाबला करना मुमकिन नहीं हुआ और अंग्रेजों ने लखनऊ पर पुनः नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू कर दिए. दस जून 1857 ई. को हेनरी लॉरेंस ने लखनऊ पर पुनः कब्जा करने का प्रयास किया. चिनहट के युद्ध में मक्का पासी को वीरगति की प्राप्ति हुई. यह उदा देवी पर वज्रपात था किंतु उदा देवी ने धैर्य नहीं खोया. वह अपनी टुकड़ी के साथ संघर्ष को आगे बढ़ाती रही.


नवंबर आते-आते यह तय हो गया था कि अब ब्रिटिश पुनः लखनऊ पर कब्जा कर ही लेंगे. भारतीय सैनिक अपनी सुरक्षा के लिए लखनऊ के सिकंदराबाग में छुप गए. किंतु इस समय लखनऊ पर कोलिन कैम्पबेल के नेतृत्व में हमला हुआ. उदा देवी बिना लड़े हार मानने को तैयार नहीं हुई. अंग्रेजी सेना ने सिकंदराबाग को चारो ओर से घेर लिया. उदा देवी सैनिक का भेष धारण कर बंदूक और कुछ गोला बारूद लेकर समीप के एक पेड़ पर चढ़ गई और अंग्रेजों पर गोलियां बरसाने लगी. उदा की वीरता देख शेष सैनिक भी अंग्रेजों पर टूट पड़े. काफी समय तक अंग्रेजों को पता ही नहीं चला कि उन पर कहां से गोलियां चल रही हैं. जब उदा देवी की गोलियां ख़त्म हो गयी तब कैम्पबेल की दृष्टि उस पेड़ पर गई जहां काले वस्त्रों में एक मानव आकृति फायरिंग कर रही थी. कैम्पबेल ने उस आकृति को निशाना बनाया. अगले पल ही वह आकृति मृत होकर जमीन पर गिर पड़ी. वह व्यक्ति लाल रंग की कसी हुई जैकेट और गुलाब रंग की कसी हुई पैंट पहने था नीचे गिरते ही एक ही झटके में जैकेट खुल चुकी थी समीप जाने पर कैम्पबेल यह देखकर हैरान रह गया कि यह शरीर वीरगति प्राप्त एक महिला का था.वह महिला पुराने माडल की दो पिस्तौलों से लैस थी अतःउसके पास गोलियां नही बची थी बारलेस को जब मालूम हुआ कि वह पुरुष नहीं महिला है यह जानकर वह जोर से रोने लगा। यह घटना 16 नवंबर सन् 1857 ई. की है संग्राम में क्रांती के दीवानों ने रेजिडेंशी को लखनऊ को घेर लिया था अंग्रेजों को बचने का कोई रास्ता दिखाई नहीं पड़ रहा था यह देख कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने जनरल कैम्पबेल था। जिसे कानपुर से लखनऊ जाते समय रास्ते में तीन बार अमेठी और बंथरा के पासी वीरों से हारकर वापस लौट जाना पड़ा था। अब सोचना है कि एक ओर अंग्रेजी फौज के साथ बंदूक थी दूसरी ओर लाठियां, कितने पासी जवान तीन बार में मारे गये होंगे। जब कैम्पबेल चौथी बार आगे बढ़ने सफल रहा तो उसने सबसे पहले महाराजा बिजली पासी के किले ही अपनी छावनी बनाई थी। 


जब तक उदा देवी जीवित रहीं तब तक अंग्रेज सिकंदराबाग पर कब्जा नहीं कर सके थे. उदा देवी के वीरगति प्राप्त करते ही सिकंदराबाग अंग्रेजों के अधीन आ गया. अंग्रेजी विवरणों में उदा देवी को ‘ब्लैक टाइग्रैस’ कहा गया. दुःख व क्षोभ की बात यह है कि भारतीय इतिहास लेखन में उदा देवी के बलिदान को वो महत्व नहीं दिया गया जिसकी वो अधिकारिणी हैं।

पासी जाति के सगठनों द्वारा 14 अप्रैल को वीरांगना उदा देवी की जयंती धूम धाम से मनाई जाती है

#पासी_इतिहस #Pasi_history 

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

#राजा_माहे_पासी Raja Mahe Pasi


 महाराजा माहे पासी का इतिहास """""""""""""""""""""""""""""""""""""""""

चौदहवीं शताब्दी में,  रायबरेली जनपद के ऊंचाहार #नगर_पालिका से थोड़ी दूर पर #गोड़वा रोहनियाँ नामक स्थान पर लगभग सन 1350 ईo में  एक छोटा सा गणराज्य था जिसके शासक थे माहे पासी। माहे पासी एक पराक्रमी योद्धा थे। उनमें अपार संगठन शक्ति थी। उन्होंने अपने बल पर एक बलशाली सेना इकट्ठा की और गोड़वा रोहनियाँ में अपना स्वतंत्र राज्य खड़ा किया। 

और अपने राज्य का निरन्तर विस्तार किया। लेकिन सन 1350 का वो दौर था जब  विदेशी मुस्लिम आक्रमण निरन्तर भारत पर होता रहता था। और आए दिन  मुस्लिम आक्रमण कारी भारत के हिन्दू राजाओं को हरा कर उनका राज्य अपने कब्जे में कर लेते थे  यह इस लिए संभव हो पा रहा था क्युकी भारत के हिन्दू शासक एक नहीं थे वो आपस में लड़ कर अपनी ताकत को नष्ट कर देते थे इसी बात का फायदा मुस्लिम आक्रमणकारी उठाते थे । महाराजा माहे पासी ने अपने राज्य की सुरक्षा के लिए तरह तरह........ की योजनाएं बनाई उन योजनाओं से काफी हद तक उनका राज्य मुस्लिम आक्रमणकारियों से सुरक्षित भी रहा पूरे राज्य के सीमाओं के चारो तरफ सुरक्षा बढ़ा दिया कहा जाता है कि महाराजा माहे पासी ने राज्य की सुरक्षा के लिए एक ये भी घोसडा करा दिया कि हर घर से नौजवान युवा अपने राज्य की सीमाओं पर पहरा देगा जिससे मुस्लिम शासक गोड़वा राज्य पर आक्रमण करना तो दूर उधर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करते थे 

इस घोसडा से कई लोग सहमत नहीं थे सबसे जायदा दिक्कत  एक मुराइन को हुई उस मुराइन ने पड़ोस  के नेवारी राज्य के राजपूत राजा के पास शिकायत तक लेकर पहुंच गई और नेवारी के राजपूत राजा से बोली नेवारी नरेश के रहते गोड़वा की प्रजा दुखी है उस मुराइन ने बोला महाराज माहे पासी ने गोड़वा राज्य के सीमाओं पर  सुरक्षा के नाम पर सभी के घर से  युआओ को सीमाओं पर खड़ा कर दिया है एक नौजवान बच्चा  मां बाप से दूर सीमाओं पर खड़ा है एक पिता अपने बीवी बच्चों से दूर सीमाओं पर खड़ा है हमारी आप से गुजारिश है कि आप माहे पासी को हरा कर गोड़वा पर आधिपत्य जमा ले हम आपकी जिंदगी भर चाकरी करेंगे

नेवारी के राजपूत राजा बोले मुराइन महेपासी को हराना इतना आसान नहीं है उनका भांजा प्रसुराम (परसराम) बहुत ही बल साली है उसके अकेले लड़ने से ही हम उनसे जीत नहीं सकते इससे गुस्सा त्याग दो ये भ्रम निकाल दो  

मुराइन ने एक बार फिर  नेवारी के राजपूत राजा को ललकारते हुए उनके बहादुरी और क्षत्रित्व पर प्रसन्न चिन्ह लगा दिया इससे क्रोधित होकर नेवारी के राजपूत राजा माहे पासी से युद्ध के लिए तैयार हो गए अगले ही दिन  गोड़वा और नेवारी राज्य में  भयंकर युद्ध  हुआ महेपासी के भांजे परसराम पासी और नेवारी के राजपूत राजा के बीच द्वंद युद्ध हुआ जिसमें परसराम पासी ने  नेवारी के राजा को मार डाला और नेवारी के एक बड़े भू भाग पर माहे पासी का कब्जा हो गया  और उस मुराइन को कैद करके कारागार में डाल दिया माहेपासी और उनके भांजे परसराम पासी की वीरता के चर्चे हर राज्य में होने लगे इसी कारण लगभग 24 साल तक कोई भी मुस्लिम आक्रमणकारी गोड़वा राज्य की तरफ आंख उठकर नहीं देखता था एक बार वह समय भी आया जब 

कुछ स्थानीय गद्दारों की मुखविरी के कारण दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक की सेनाओं से राजा माहे पासी का जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें राजा माहे पासी और परसराम पासी बहुत  बहादुरी से लडे और उन मुस्लिम आक्रमणकारियों के छक्के छुड़ा दिया इसी युद्ध में महाराजा माहे पासी वीरगति को प्राप्त हो गये। यह युद्ध 1374 ई. में हुआ था। राजा माहे पासी का राज्य 1350 ई. से लेकर 1374 ई. तक रहा। उनके किले के भग्नावशेष आज भी गोड़वा रोहनियाँ में बिखरे पड़े हैं। संरक्षण के अभाव में पासियों की यह ऐतिहासिक धरोहर नष्ट होने की कगार पर है। उनके किले पर आज भी पासी समाज एकत्रित होता है। और उनके दर्शन करता है आज उनके किले पर उनकी एक मूर्ति का भी अनावरण किया गया है 


(पुस्तक रचना की जमीन  में )

1 (माहे परसू की कथा )

और 

2 (पासी मुराइंन का झगड़ा) के  नाम से अंकित है 


यह अवधी भाषा में  ग्रन्थावली है


लेख (भारत पासी भारशिव)

सोमवार, 16 अगस्त 2021

अलाउद्दीन खिलजी और पासियो का संडीला संघर्ष

अलाउद्दीन खिलजी और पासियो का संडीला संघर्ष 
===================================

इल्तुतमिश ( 1210-1226 )A.D

शासक बनने के बाद इल्तुतमिश को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। 1215 ई. से 1217 ई. के बीच इल्तुतमिश के प्रबल  प्रतिद्वन्दी  एल्दौज और कुबाचा के साथ-साथ अवध की निर्भीक पासी जाति जो अपने अड़ियल रुख के लिए जानी जाती थी,उनसे संघर्ष करना पड़ा, और संडीला जल्द हीं तुर्कों के कब्जे में कुछ समय के लिए जरुर चला गया था , लेकिन पासियो ने अवध में विद्रोह जारी रखा --- पासियो ने पुन: काकोरी मलिहाबाद और संडीला को कब्जे में कर लिया क्योंकि संडीला एक बहुत विशाल किला और दुर्ग था जो पश्चिम से हो रहे आक्रमण को रोकने के लिए एक सैनिक छावनी थी जिसे राजा सलिहा पासी ने बसाया था । 

अवध गजेटियर अनुसार : - The whole of north Hardoi was a jungle in his time.  In this forest Piháni , which means the place of concealment , was founded by Sadr Jahan .  Prior to this Bilgram had been founded in the reign of Altamsh (1217 A.D.) by Shekh Muhammad Faqih.  Sandila had been conquered from the Pasis in the reign of Alld - ud - din Khilji , but till Akbar's reign these settlements had been mere outposts - military garKhilji.

अर्थात :- पूरा उत्तर हरदोई एक जंगल था।  इस जंगल में पिहानी, जिसका अर्थ है छिपने का स्थान, की स्थापना सदरजहाँ ने की थी।  इससे पहले बिलग्राम की स्थापना अल्तमश (1217 ई.) के शासनकाल में शेख मुहम्मद फकीह ने की थी।  संडीला को अल्ल्ड-उद-दीन खिलजी के शासनकाल में पासियों से जीत लिया गया था,

अर्थात् इसका अर्थ यह निकलता है की इल्तुतमिश  
के समय भी और आगे भी अवध का हरदोई क्षेत्र पासियो के चिराग तले सुरक्षित था पर संघर्ष जारी था । अंग्रेज विद्वानों ने इस बात का वर्णन किया है कि यहां की आदिम जातियां ( पासियो ) ने मुस्लिम शासकों को बड़ा तंग कर के रखती थी ।

भारतीय इतिहास में आखिर क्यों नही पढ़ाया जाता पासियो के संघर्षों को ....... आखिर क्यों...!

उस समय अवध का पश्चिम उत्तर कोना पासियो के मजबूत पकड़ में था  

आगे चलकर भयंकर युद्ध हुए पासियो का साम्राज्य पतन की ओर हो चला , अपनी जड़ बिठाने के लिए राजपूतों ने भी चाल चले उनके  पास सुनहरा मौका था ,उनसे समझौते कर लिऐ और मुस्लिम ताकतों के साथ मिलकर राजपुतो ने पासियो को उनके ही सम्राज्य से उखाड़ फेंका 

लेकीन यह अड़ियल पासी जात कहा मानने वाली मौका पाते ही विरोध और विद्रोह कर देती , जंगलों में शरण लेकर कच्चे मिट्टी के किले बनाकर रहने लगी , सीमित उपलब्धता में राज करते रहे । पासी जाति जो आदतन युद्धरत जाति रही वह अब गुरिल्ला युद्ध करने लगे ।
अब पहले जैसे ये ताकत में ना रहे , आगे के 50 सालो तक मातम छाया दिखाई देता है........ कुछ सालो बाद पासियो को अपनी शक्ति का पुन: आभास होता है अड़ियल राजा लहरी पासी के नेतृत्व को पाकर पासियो  ने कि एक शाक्तिशाली सेना तैयार कर ली थी  वह एक दिलेर निर्भीक योद्धा था जो तुर्की के लिए काल के समान था ........।

शुरुवाती प्रतिरोध में फिरोज शाह तुगलक से बिकट युद्धों के बाद पासी परास्त हुए और  लहरपुर से  ( 1370AD के दशक में )  निष्काशित हुए ,जहा पासियो को जीत कर उनके जगह को फिरोजशाह तुगलक ने नाम बदलकर तुगलकाबाद कर दिया 

लेकिन फिर...

       30 साल बीत गए.... 

फिर अचानक 1398 में तुगलकों को कमजोर होता देख सही मौके के तलाश में पासियो ने सीतापुर खीरी में विद्रोह कर दिया और इस बार विद्रोह का केंद्र बना लहर पुर जिसका राजा लहरी पासी था ..
                                             फिर पासियो को अपनी शक्ति का पुन: आभास  हुआ और फिर  1398 AD में लहरी पासी के नेतृत्व में पासियो ने बगावत कर दी तुगलको के खिलाफ़ युद्ध अभियान छेड़ दिया और सीतापुर सहित उत्तर अवध को आज़ाद करा लिया , अपनी पुरखों के जमीनों पर पुन: काबिज होकर तुगलकाबाद का नाम बदलकर अपनें नाम से लहर पुर रख दिया, राजा की पदवी धारण कि और 18 वर्ष तक राज किया । राजा लहरी पासी का समय काल गजेटियर अनुसार ( 1398-1416 )AD 

आगे जारी रहेगा....................!

The Pasi Landlords

  @Kunwar-Post 📯

 

बुधवार, 31 मार्च 2021

29 मार्च 1850 : बाराबंकी के पासी तालुकेदार गंगा बख्श रावत ने अंग्रेजो को हराया था

 31 मार्च 1850 विजय दिवस : राजा गंगाबख्श रावत 

==================================


29 मार्च सन 1850; को पासी तालुकेदार गंगा बख्श रावत ने अंग्रेजो को बराबंकी देवा कसिमगंज के निकट भेटई किले के युद्ध में अंग्रेजो को करारी शिकस्त दी थीं , अंग्रेज सेनापति इलडरटोन को मार गिराया , उस युद्ध के याद में पासी समाज उस दिन को विजय दिवस के रुप में 31 मार्च को याद करता और मनाता है 


29 मार्च सन् 1850 : ( विजय दिवस )




29 मार्च सन् 1850 को झुक रही दोपहरी में अचानक किले की एक रक्षक पासी टुकड़ी प्रकट हुई जिसने कैप्टन विल्सन की फौज़ पर भंयकर आक्रमण कर दिया अप्रत्याशित रूप से आई आफत अंग्रेजो को महाकाल के समान लगी ।

                कैप्टन विल्सन की विक्षिप्त अवस्था को देख , नवाबअली की दोनों नाइन पाउण्डर तोपों ने किले पर गोली बारी शुरू कर दी । पश्चिम की ओर से कैप्टन बारलों ने फौरी कार्रवाही के स्वरूप दस गोले चला दिए । कै बारलों की अग्रिम टुकड़ी के सूबेदार मेजर ने द्वार पर एक बनावटी झपट्टा किया । 

                                   किले की रक्षक टुकड़ी बड़े इत्मिनान के साथ अंदर लुप्त हो गई । सूबेदार मेजर ने उसका पीछा किया । कैप्टन विल्सन ने फौरन कैप्टन बोयलू और अपने बिखरे हुएं आदमियों को एकत्र करके सूबेदार मेजर के पीछे हो लिए । चिन्तित और उत्तेजित कैप्टन विल्सन अंग्रेजी अफसरों व सैनिकों को खोज खोज कर , नाइन पाउण्डर गन के साथ बाह्य द्वार से भीतरी भाग में ढकेल दिया । यह फौरी कार्यवाही कैप्टन विल्सन ने सुरक्षित स्थान प्राप्त करने की लालसा में की थी । 

       किले से पासी सैनिकों की एक रक्षक टुकड़ी पुनः अवतरित हुई और बाँसों से बने प्रवेश द्वार के फाटकों को बन्द करके लुप्त हो गई । इन फाटकों की यह विशेषता थी कि- गोलियों की बाढ़ भी इनको अधिक क्षति नहीं पहुंचा पाती थी । बन्द कपाटों को खोलने के लिए अन्दर और बाहर के अंग्रेज़ सैनिकों ने प्रयत्न करने शुरू कर दिए , कुछ तो नाइन पाउण्डर गन लेने के लिए दौड़ पड़े । उस समय यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ हो गई


        कि " खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे " 

 

                                 अचानक किले से दनादन तीरों व गोलियों की बरसात होने लगी । , बाह्य द्वार का ऊपरी भाग भी आग बरसाने लगा । अंग्रेज़ी सेना के छक्के छूट गए । अब तक की मुठभेड़ों में अंग्रेज़ी सेनाओं को सामने की लड़ाई से पाला पड़ा था , उसमें दाँव - पेंच या छद्म युद्धनीति का प्रयोग हिन्दुस्तानियों के द्वारा नहीं के बराबर था । पासी जाति गुरिल्ला युद्ध करने में माहिर थी जों उनके परंपरागत युद्ध करने की आदतों में शमिल था ऊपर से राजा गंगाबक्स रावत ने जिस युद्धनीति का प्रयोग किया उससे अपने आप में एक कुशल योद्धा साबित हुआ । गंगाबक्स रावत की युद्धशैली में पासी समाज के वीर योद्धाओं की जाँबाज़ी और फुर्तीलेपन का अपना एक विशेष महत्व था । 

                   अंग्रेज़ों के समक्ष पुनः यह याद ताजा हो गई कि- पासी जाति युद्धनीति में पारंगत है । अपने में वीरता , दृढ़ता और निभर्रता का अमरपाठ समायोजित किए हुए है । सारी परिस्थितियों को देखते हुए यह तो स्पष्ट था कि कैप्टन विल्सन की फंसी सैनिक टुकड़ी न तो आगे बढ़ सकती थी , न तो बाहर निकल सकती थी पासियो ने ऐसा घेरा बनाया की अंग्रेज थर्राने लगे उनकी सांसे मानो थम सी गई थी , उनको बस एक हि सहारा था कि बची हुई बाहरी अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ही इस दयनीय दशा से उद्धार करेगी , बौखलाए हुए अंग्रेज किले की दीवारों पर गोलीबारी कर रहे थे ताकि आगे का कोई रास्ता मिल जाए परन्तु यह सभी कोशिशें बेकार हुई जा रही थी । गोलाबारी की ध्वनि सुनते ही बाहरी मोर्चाबन्दियों की विभिन्न सैनिक टुकड़ियों के अधिनायकों ने किले के कमज़ोर दिखने वाले हिस्से पर आक्रमण करने के आदेश दे दिए ।

                दोनों ओर की घनघोर गोलाबारी से सम्पूर्ण वातावरण आतंकित हो उठा था । अर्थहीन गोलियों की तड़तड़ाहट , तोपों की गड़गड़ाहट ही अंग्रेजों की विपुल युद्ध सामग्री का हास किए जा रही थी । पश्चिम की ओर से कैप्टन बारलो के सैनिको के अंदर पहुंचने के साहसिक प्रयास सीढ़ियों की लघुता कारण नाकामयाब और बुरी तरह घायल हो रहे थे । पूर्व की ओर से नवाबअली किसी भाँति किले के भीतर पहुँच कर भीतरी खाई के घेरे में कैद हो गया था । नवाबअली के बहुत से साथी निरूउद्देश्य प्रयासों में खाइयों में गिर पड़े थे । कैप्टन विल्सन भी घेरे में फंसे पड़े थे । पूर्व से सफ़शीकन ख़ान के प्रयास भी सफल नहीं हो पा रहे थे , इनके लिए भीतरी खाई एक बड़ा अवरोध उत्पन्न किए हुए थी । किले के भीतर प्रवेश करने के प्रयत्न में अंग्रेजी सैनिकों की एक विचाराधीन संख्या काम में आ रही थीं । कैप्टन विल्सन के किले में पहुंचते ही , 45 मिनटों में अपनी पार्टी की सारी युद्ध सामग्री समाप्त कर दी थी । इस पूरे अभियान और साहसिक प्रयत्नों के क्षणों में लेफ्टिनेंट इलडरटोन ने अपने कौशल और वीरता का अनूठा परिचय दिया । इलेंडरटोन का यह परिचय अंग्रेजों के लिए एक दुःखद गौरवमय था ।

                             परन्तु वास्तविकता इससे परे थी पासी राजा गंगाबक्स रावत ने अपने चक्रव्यूह में कैप्टन विल्सन को फाँस कर जो भयंकर गोरिल्ला युद्ध किया , वह युद्धशास्त्र में अपना एक अलग ही स्थान बनाए हुए है किले की रक्षक सेना अंग्रेजों को गोलियों से भून रही थी और उनके अदृश्य भयंकर तीर गाजर - मूली की तरह काट रहे थे । अंग्रेजी सेना में भगदड़ मची थी । लोग त्राहि - त्राहि कर रहे थे । हताश व सहमे , भयभीत निगाहों से इधर - उधर अपने - अपने छुपने का स्थान ढूंढने में गतिशील थे । ऐसे में लेफ्टीनेन्ट इलडरटोन की गर्दन में गंगाबक्स रावत का सनसनाता हुआ भयंकर तीर लगा , उससे गिर कर , इलडरटोन ने अपनी इहलीला समाप्त कर दी थी । कैप्टन विल्सन और बायलू के अर्थहीन गोला बारूद की बरबादी उनकी साथियों के मौतें , किले में प्रवेश करने के प्रयासों की असफलताएँ सामने दिखाई पड़ रही थी । 

              अंग्रेन सेनानायक अपनी एक तोप गन और साथियों की लाशों को छोड़ कर पीछे की ओर हटने लगे । पासी वीर गंगाबक्स रावत इस बात से पूरी तरह अवगत थे , कि विपुल युद्धसामग्री और असंख्य सैनिक सहायतार्थ अंग्रेज लखनऊ से आ ही रहे होंगे , जिनके सामने स्वयं और अपने सैनिकों की आहुति देना बुद्धिमत्ता न होगी । सहायतार्थ ब्रिटिश सेना के आने के पूर्व ही अपनी युद्ध योजना बना लेनी है । पासी वीर गंगाबक्स रावत ने अपने सभी बड़े / छोटे गढ़ों की सेनाओं को पूर्व के घने जंगलों के रास्ते , जिधर गालिब जंग की टुकड़ी तैनात थी आधी रात में बाहर भेज दिया 


कैप्टन विल्सन को लखनऊ से एक बड़ी सेना के चलने की सूचना प्राप्त हो गई थी । जिसमें अश्वारोहियों और पैदल सेना के साथ भारी तोपें भी हैं । सेना के आने पर छोड़ी गई तोप ढूंढ ली गई थी । लेफ्टिनेंट इलडरटोन का शरीर अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ भेज दिया गया था 

      

                               इस आक्रमण में ब्रिटिश सेना के 19 सैनिक मारे गए , 57 घायल हुए , गंगाबक्स रावत के भेटई किले में 11 आदमी मरे और 19 घायल हुए थे । " गंगाबक्स रावत अपनी सैन्य शक्ति के साथ गालिब जंग की तैनात टुकड़ी की ओर मुँह मोड़ा है । कैप्टन विल्सन को यह समाचार मिलते ही , उसके हाथों से तोते उड़ गए अंग्रेज़ी सेना में हड़कम्प मच गया । उनका यह विचार कि अब शेर ( गंगाबक्स रावत ) जंगल में फंस चुका है । पर वह जंगल से निकल कर उस इलाके की ओर जा रहा है , जिसे अंग्रेज़ी सरकार बिल्कुल सुरक्षित समझती थी । जितनी देर अंग्रेज़ी सेना को योजना बनाने में लगे , उतने में तो वह शेर ( गंगाबक्स रावत ) कहाँ से कहाँ पहुँच चुका था । अंग्रेज़ सेनानियों को पता चल गया कि शिकार हाथ से निकल चुका है । उस झल्लाहट भरे क्षणों में पासी सैनिकों के गोरिल्ला युद्ध की याद आते ही अंग्रेज़ सैनिकों में सिहरन पैदा हो जाती थी ।  


नीचे अंग्रेज द्वारा सन 1858 में बनाया गया कसीमगंज के भेटई किले की तस्वीर जहां पासी बसते थे जों पासियो द्वारा देश के लिए किए गए संघर्ष की गवाह थी 

इस किले को बाद मे अंग्रेजो ने मटियामेट कर दिया था 


इस दिन को पासी समाज विजय दिवस के रुप मनाता आया है विजय दिवस पर पूरे। समाज को हार्दिक शुभकामनाएं एवं यह आशा है की पूरा समाज इस गौरव को याद करे और दिलो में संजोए ।


उक्त लेख - लेखक स्व श्री के के रावत जी के किताब से लिए गए है 


एवं स्लीमन की डायरी का अध्ययन कर यह व्रतांत आपके समक्ष प्रस्तुत किया हूं


The Pasi Landlords

( कुंवर प्रताप रावत )


#31_मार्च_1850_विजय_दिवस

#भारशिव_वंश_पासी_जाति 

#पासी_जाति_का_इतिहास

मंगलवार, 16 मार्च 2021

महराजा छीता पासी का इतिहास [ History of Sitapur ]

 ✅🌿सीतापुर जिले का इतिहास [ History of Sitapur ]

======================================


#सीतापुर  


✅✅ महाराजा छीता पासी की नगरी ✅✅✅


सीतापुर जिले की जनसंख्या वेबसाइट के अनुसार 4483992 है तहसील 8 है 19 ब्लॉक 27 पोलिस स्टेशन हैं 

 

#History


सीतापुर का पुराना नाम छितया पुर था जिसे राजा छीता पासी ने बसाया था क्या आप जानते है ?


Ain-i-Akbari के "अनुसार इसका पुराना नाम छितिया पुर था" और लोकमत के अनुसार राजा छीता पासी ने अपने नाम से छितिया पुर नाम का एक नगर बसाया था जिसके ध्वंसवशेष टीले के रुप मे आज भी देखा जा सकता है जिसे पहले छीता पासी का टीला नाम से जाना जाता था "अवध गजेटियर" के अनुसार कालांतर में इसका नाम अपभ्रंश होकर सीतापुर हो गया । यानि राजा छीता पासी के नगर का हमे साहित्यिक स्रोत ain- i-akabri मिलता है जों हमे 16 वी सदी की यहां की भागौलिक इतिहास का बोध कराता है वहीं सीतापुर गजेटियर 1905 के अनुसार 11-12 सदी में पासी यहां बड़े हि शाक्तिशाली बने रहे जिनका अकबर के समय भी यहां स्वतंत्रता देखी गई थीं जो बाद में निरंतर हुऐ विदेशी आक्रमण से पासी जाति अपने मुख्य भूमि से विस्थापित हुए उससे पहले जब यहां फिरोज़ शाह तुगलक का शासन आया था उसने बहराइच में मसूद गाजी की कब्र तक यात्रा की और रास्ते में यहां पासियो को जीतकर तुगलकाबाद नगर आबाद किया । उसके 30 सालों बाद पासियो को अपनी शक्ति का पुन : आभास हुआ और 1398 ईस्वी मे राजा लहरी पासी के नेतृत्व में तुगलको को हराकर तुगलकाबाद का नाम बदल कर अपने नाम से लहरपुर रख दिया था और पासी सत्ता कायम की और (1398-1416 AD ) 18 वर्षो तक राज किया । लगभग 18 वर्षो तक इस जिले को तुगलको के आतंक से निजात दिलाई

 

Note - आज भी लहरपुर के मुस्लिम समुदायों मे लहरी पासी को बड़ा क्रूर और अत्याचारी शासक के रुप मे स्वीकार करते है  


सीतापुर का सबसे शाक्तिशाली राजा लहरी पासी था जिसे कहीं कहीं " लोहारी पासी" लिखा गया है ।


राजा छीता पासी और सीतापुर का इतिहास

=========================== 


Ain-i-Akbari के "अनुसार इसका पुराना नाम छितिया पुर था" और लोकमत के अनुसार राजा छीता पासी ने अपने नाम से छितिया पुर नाम का एक नगर बसाया था जिसके ध्वंसवशेष टीले के रुप मे आज भी देखा जा सकता है जिसे पहले छीता पासी का टीला नाम से जाना जाता था "अवध गजेटियर" के अनुसार कालांतर में इसका नाम अपभ्रंश होकर सीतापुर हो गया ।

                    राजा छीता पासी का समयकाल 12 वी सदी माना जाता है राजा छीता पासी कन्नौज के राजा जयचन्द और आल्हा -ऊदल एवं लखनऊ बिजनौर के महाराजा बिजली पासी उन्नाव के राजा सातन पासी समकालीन थे , ऐसा मत है कि गांजर के कर वसूलने के प्रश्न को लेकर कन्नौज के राजा जयचन्द से बात बिगड़ गई थी और जयचंद ने गंजार का कर वसूलने के लिए गंजार पर चढ़ाई की थीं लेकिन असफल रहा लगातार 12 साल तक वह पासी राजाओं से कर वसूल नही कर पाया और वह पराजित भी हुआ गंजार के समस्त पासी राजाओं को लामबद्ध कर महाराजा बिजली पासी ने जयचंद से युद्ध के लिए मोर्चाबंदी की थी जिसमे राजा छीता पासी भी शमिल थे , जिनका किला वर्तमान सीतापुर में भग्नावशेष रुप संरक्षित है जिसमे राजा छीता पासी की आदमकद मूर्ती स्थापित है


सीतापुर के बारे मे एक किदवंती और भी है की रामायण के पात्र राजा राम की पत्नी सीता के नाम से इस क्षेत्र का नाम सीता पड़ा । 

 

              सीतापुर में पासियो द्वारा शासित केंद्र - मोहाली , मितौली , सिधौली , बिसवां , लहरपुर , खैराबाद , मिश्रिख, मुहमदाबाद आदि था जिनके बारे में कहा जाता है अवध गजेटियर के अनुसार इनमें से मितौली का राजकुमार रजपासी हंसा बड़ा ही शाक्तिशाली था जिसका मोहाली के अहिबंस राजपूत राजा के बेटी के प्रश्न को लेकर विवाद हो गया था उस समय राजा हंसा बड़ा ही शक्तिशाली था जिसके सामने राजपूत राजा असहाय थे अन्ततः राजपूत अपनी बेटी की शादी राजपासी राजा हंसा से करने के लिए तैयार हो गए , परंतु राजपुतो ने छलपूर्वक बारात विदाई के समय राजा हंसा सहित सारे हजारों पासी सैनिकों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परोसा गया जब राजा हंसा सहित उसकी सेना बेहोशी की हालत मे पहुंचे तब मौका पाकर तुरंत अहिबंस राजपूतों ने धोखे से हमला कर बेहोश सैनिकों पर हमला कर सबको मार डाला इसी छल मे राजपासी हंसा वीरगति हुऐ । 

                     अवध गजेटियर और सीतापुर गजेटियर उस समय हुऐ इस भयानक कृत्य की पुष्टि करता है । जो कभी सीतापुर की धरती पर घटित हुई थी राजपूतों और मुसलमानों से पूर्व यहां पासी जाति का शासन था । 


स्रोत -

Oudh gazzettear N to z 1877

Sitapur district Gazetteerr 1905 


( The Pasi Landlords )

      कुंवर प्रताप रावत


#भारशिव_वंश_पासी_जाति 

#Sitapur 

#पासी_जाति_का_इतिहास 

#historylovers


शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

#भारशिव वंश #पासी जाति में आने वाली #उपजातियां The #subcastes of the #Pasi of the #Bharshiva dynasty

 #पासी_जाति_से_टूट_कर_अलग_हुई_जातिया

#टूटी_हुई_उपजातियां

#पासी_राजभर_अरख_खटिक_जाति


नमस्कार दोस्तों एक बार आपका फिर से स्वागत है दोस्तों पासी जाति के इतिहास के बारे में मै आपको कोई न कोई जानकारी देता रहता हूं दोस्तों ऐसी ही आज आपके सामने जानकारी लेकर आया हु #पासी_जाति_के_उप_जातियों के बारे में 

दोस्तों बात की जाय भारत की तो भारत जातियो का देश है 

भारत पहले जातियों में बटा है फिर वह जातिया उपजातियों में  बटी है फिर वह उपजातियां भी उपजातियों में बटी है 

___________________________

जहाँ कुछ जातिया अपने इतिहास को जानकर 

अपने पूर्वजो पर गर्व करती है

 यहाँ तक चमार जाति के लोग भी अपने पूर्वजो का इतिहास जानकर अपनी जाति पर गर्व करते है और इसी कारण दा ग्रेट चमार का मिशन भी चला रहे है जितनी भी चमार ग्रुप की उपजातियां थी घसिया झुसिया मोची जाटव  यह सभी जातिया चमार लिख कर एक हो गयी और इस कारण वहः आज सत्ता की दहलीज तक पहुच गयी  है और इसी तरह यादव कास्ट की जितनी भी उपजातीया थी वह भी यादव लिख कर एक हो गयी है और इस तरह यादव भी सत्ता तक पहुच गए  है 

___________________________

इस मुहीम में पासी जाति अभी बहुत पीछे है

पासी जाति की जितनी भी उपजातियां है उन्हें पासी जाति के सन्गठन और नेता एक नही कर पाए पासी जाति की जितनी भी उपजाति है वो पासी न लिख कर अपनी उप जाति को महत्व देते है और इसी कारण कई बार आपसी मत भेद भी हो जाता है पासी जाति की उप जातिया जैसे

1बौरासी    

2कैथवास   

3राजवंशी   

4 खटीक    

5 अरख

6 गूजर

7 पसमंगता

8 बहेलिया

9भर


आदि सभी उप जातिया अपने नाम के साथ अपनी उप जाति लिखती है 

अगर ये सभी उप जातिया अपने आपको अपनी उप जाती से सम्बोधित करेंगे तो इसमें पासी कौन है 

इसमें पासी तो हैं ही नही पासी एक पेड़ है जो इन सभी उपजाति नाम की डालियों को अपने आप से जोड़ कर रखे है


इसमें से कुछ जातिया तो अपने आपको पासी लिखती है 

लेकिन कुछ उपजातियां  जैसे #भर #अरख #खटीक अपने आप को पासी जाति से अलग स्वतंत्र जाती के रूप में दरशाती है  ये जतिया कब पासी जाति से टूट कर अलग हो गयी  कुछ पता ही नही चला इस पर गहन चिंतन और शोध करने की आवश्यक्ता है 

अरख भर और खटीक ये जातिया भारत को आजादी मिलने तक तो पासी जाति से ही सम्बोधित की जाति थी लेकिन आजादी के बाद ऐसा कौन सा समय आया की वो जातिया अलग हो गयी कुछ बुद्धजीवी है जो यह शिवकार करते है कि ये जातिया भी पासी जाति में ही सम्मलित है इसके प्रमाण भी मिलते है  इनके प्रमाण कुछ इस तरह है 

======================

           अरख पासी के 

         पासी होने के प्रमाण

___________________________

(1) पुस्तक हरदोई  संस्कृतिक गजेटियर  इसकी लेखिका है अंजली चौहान 

पेज नम्बर 114 पर लिखती है

आरख जाति के उत्तपत्ति के बारे में लिखती है रसल और  हीरालाल के अनुसार आरख लोग पासी और बहेलिया जाति से ही सम्बन्ध रखते है इनकी परम्पराये भी पासी जाति से मिलती है

======================

(2) लेखक विजय सोनकर शास्त्री

पुस्तक हिन्दू खटीक जाति

चैप्टर हिन्दू खटीक जाती एवं उपजातियों की सूचि 25 नम्बर पर अरख जाति के बारे में लिखते है

अरख- इसे पासी  या बहेलिया जाति की उपशाखा और पासी की वर्णसंकर जाति कहते है

अर्थात पासी ही कहते है

======================

(3)डॉक्टर अम्बेडकर सम्पूर्ण वाड्मय खण्ड 4 के पेज 222 ,23 पर बाबा साहेब भी इस बात को सिवकार करते है वह लिखते है कि 

आरख जाति पासी जाति की ही उप जाति है लेकिन यह जाति भी अपने आपको स्वतंत्र जाति के रूप में  दरशाती है

ऐसे बहुत से प्रमाण मिल जाते है जो अरख जाति को पासी जाति के रूप में दरसाते है 

  ======================           

        अब देखे भर पासी के 

         पासी होने के प्रमाण

___________________________

1  hindu tribe and cast as representetd in benares valume 1 1872 के चैप्टर 5 पर 

पासी जाती की उप जाति की लिस्ट दी गयी है  

जिस लिस्ट में पासी जाति की 9 उपजातियां दी गयी है उस 9 उप जाति में भर जाति नवे नम्बर पर दर्ज है 

वो कुछ इस तरह है

1 jaiswara    6 chiriyamar

2 kainswat   7 biadh

 or kaithwan 8 bihari

3 gujar         (  9 bhar)

4 trisuliya   

5 pasiwan   

                     

======================

2   इन्डियन फ्रांचिस कमेटी वैल्युम 2

पेज नम्बर 439 पर अंग्रेज इतिहासकार मिस्टर ब्लंट लिखते है

Bhar is an untouchable, as has been shown in Mr. Blunt's note, and is the other name for Pasi.

हिंदी अनुवाद है

भर एक अछूत जाती है, जैसा कि मिस्टर ब्लंट के नोट में दिखाया गया है, और भरो का दूसरा  नाम। पासी है

======================

3 THE JOURNAL OF THE

ROYAL ASIATIC SOCIETY

OF GREAT BRITAIN AND IRELAND.

VOLUME THE FIFTH.

चैप्टर दा भर ट्राइब  पेज नम्बर 395 पर पासी और भर जाति के विषय पर कुछ इस तरह  लिखा है


by some persons the bhar are included in the caste of pasis


इसका हिंदी अनुवाद है 

कुछ लोगो का मानना है कि भर जाति पासी जाति में ही समिल है अर्थात भर पासी जाति में ही आते है

यह पूरा चैप्टर भर जाती पर आधारित है इस चैप्टर पर सिर्फ भर जाति पर ही फ़ोकस किया गया है उसके बाद भी यह शिवकार किया गया है 


और भी ऐसे बहुत से प्रमाण मिलते है

======================

             खटीक जाति के 

          पासी होने के प्रमाण 


खटीक जाति के पासी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है लेखक  विजय सोनकर शास्त्री जी जो खटीक जाति से आते है 

उन्होंने एक पुस्तक लिखी  जो साक्षो पर आधारित है वो पुस्तक है हिन्दू खटीक जाति 


इस पुस्तक के पेज नम्बर 320

जातियों की उपजाति बताई गयी है (974)पर पासी जाति के उप जातियों के बारे में लिखा गया है

पासी जाति की उपजाति में खटीक जाति दूसरे नम्बर पर दर्ज है 


ऐसे और भी बहुत से साक्ष्य मिलते है हमने एक ही साक्ष्य दिखाना उचित समझा की लेख लम्बा न हो जाए 


लेखक : भारत पासी भारशिव

सपोर्ट : दादा पासी 


ब्लॉगर : #भारशिव_पासी_राजवंश

और 

http://bharshivpasirajvansh.blogspot.com/


#महाराजा_सुहेलदेव_पासी

http://www.Rajasuheldevpasi.blogspot.com


फेसबुक पेज:

विश्व सनातन पासी समाज 

https://www.facebook.com/Suhelwanshi5/


पासी इत्तिहास

https://www.facebook.com/पासी-इतिहास-412720465954694/


यू ट्यूब चैनल:

महाराजा सुहेलदेव पासी

https://youtu.be/xvdZnwpDaVs


बुधवार, 20 जनवरी 2021

#भारशिव वंश #पासी_जाति

 भारशिव वंश ( पासी जाति ) का संक्षिप्त इतिहास

===============================

#भारशिव_वंश_पासी_जाति 

_____________________


   "पासी जाति अवध कि शासक जाति रही है " पासी जाति  ( Ruler of Oudh ) के नाम से इतिहास के पन्नों में संकलित है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे  11 वीं एवं 12 वी सदी में अवध में बड़े ही शक्तिशाली थे जिनका जीवन संघर्षों में बीता । जिनके किले कस्बे आज भी खंडहरों के रुप देखे जा सकते है एवं  पासी आबादी बाहुल्य क्षेत्र है  जो उनके अतीत के गौरव को दर्शाते है ,जिनके साक्ष्य हमे मुस्लिम एवं ब्रिटिश अभिलेखों में मिल जाते है  भारत देश में  सम्राट हर्षवर्धन 6 ईसवी के बाद  देश कई  छोटे छोटे राज्यों में बट गया कई सारे नए  प्रांतीय राजवंशों का उदय हुआ जिनमे पश्चिम में राजपूत , गुर्जर , सोलंकी, चालुक्य  आदि , उसी तरह  से उत्तर भारत के अवध प्रांत में राजपासी का उदभव हुआ , ये सभी वंश किसी ना किसी प्राचीन भारत के शक्तिशाली वंशो निकले थे , जिनके पराभव के बाद भी उनकी औलादों ने  सही समय आने पर अपनी-अपनी शक्तियों को पुनर्जीवित कर  राजसत्ता हासिल की ,जिसके लिए ओ जाने जाते थे । 

            हम उसी वंश का पता लगाने कि कोशिश करते है और  इतिहास के पन्ने पलटकर बड़ी गूढ़ता से अध्ययन करते है  तो हम पाते है पासी भारत की नागवंश जाति है जिन्होंने उत्तर भारत के अवध में शासन किया  । और हम आज पासी जाति के वंश, नाग- भारशिव वंश के बारे मे विस्तृत चर्चा करेंगें  ।


               [[ ब्रिटिश विद्वान रसेल -1916 ]]    - पासी जाति को द्रविड़ियन जाति  और भारत का मूलनिवासी  aboriginal, inhabitants  माना है  और विद्वानों ने द्रविड़ को नाग जाति माना है  ।   


पासी जाति अवध में केंद्रित रही  है और इसी संबन्ध मे ब्रिटिश विद्वान - [[ Robert vane russell ]]  the tribes and caste of the Central provinces of India V -4 

       

                                    में --( page no 381-385)


[[ Mr. Crook's article on Pasi , And include questions from sitapur ]] ----- पासियों के बारे मे कथन है ---

         " Pasi In the past they were lords of the country ,and that their King regined in the district of Kheri , hardoi ,and unnao . Ramkot , where the Town of bangarmau in Unnao now stands  ,is said to have been on of the their chief strongholds  . The the Last of pasi lords of ramkot ,raja satan ,threw off allegiance to kannauj and refused to pay tribute ."  

         प्राचीन समय में पासी इस देश के राजा कहलाते थे उनके राजा खीरी हरदोई उन्नाव और रामकोट जो बांगरमऊ में आता है कहा जाता है - कि इनके राजा उस समय बड़े ही शक्तिशाली थे ( यानी 12 वीं सदी ) जिन्होंने कन्नौज के प्रति अपनी निष्ठा खत्म करके उनको कर देने से साफ साफ मना कर दिया था । 

         ब्रिटिश  विद्वान  [[ Mr.Elliott ]] कथन है कि उन्नाव जिले में पड़ने  वाला " ramkot was the neighborhood was bangarmau,was the old capital of Pasis " रामकोट पासियों की पुरानी  राजधानी  रहीं है 


    ( यही युद्ध का कारण बना गांजर युद्ध हुआ  1184 AD.)


    उपरोक्त कथन के अनुसार  पता चलता है राजा सातन पासी  12 वीं सदी में बड़े शक्तिशाली बन गए थे और उन्होंने कन्नौज के राजा जयचंद से अपनी निष्ठा खत्म कर दी थी और वही युद्ध का कारण बना । और आपको याद दिला दूं बांगरमऊ प्राचीन समय में नाग जाति का शासन यहां रहा है और यह क्षेत्र आज भी पासी बाहुल्य है -   1852 मैं लंदन में छपे  एक आर्टिकल में  इस बात का जिक्र होता है इस क्षेत्र के पासी बड़े  विद्रोही है है जो अंग्रेजों को लगातार परेशान करते आ रहे थे ।


यह बात उनके आदतों को बयान करता है कि  पासी कभी भी अत्तः नहीं सहन करते  थे वह  स्वतंत्र रहना चाहते थे  यह उनके परपंरा वादी चली आ रहीं  प्रवृति के चलते था  । जिसका बीज सदियों पहले  नाग भारशिवो  ने बोए थे ,  और भारतीय पुरातत्व विभाग  द्वारा  राजा सातन पासी के किले में हुई थी जहां पर एक मोहर प्राप्त हुईं जिसमे ब्राह्मी लिपि में ' 'सिद्धेश्वर' लिखा था और  अनेकों अनेक शिवलिंग कि मूर्तियों की प्राप्त हुई थी । और भारत में शिव मत की शुरुआत मजबूती से 2-3 ईस्वी में  नाग भारशिवो द्वारा कि गई । और विद्वानों ने पासी जाति को बौद्ध और शैव मत दोनो कहा है 


[[ अवध गजेटियर में साफ साफ कहा है  "  प्राचीन समय में पासियों के पुरखे बौद्ध मत के थे लेकिन जल्दी ही उन्होने बौद्ध   मत का परित्याग कर ब्राह्मण धर्म की ओर आकर्षित हुए " ]] 


    Note ✓  " This is most important thing "  


यह घटना सीधे तौर पर उसी समय काल को संकेत करते हुए दिखाई देती है जब कुषणो के आतंक से परेशान होकर नाग जाति के लोगों ने शिव का भार अपने  कंधे पर उठाकर कुषणों को देश के बाहर खदेड़ने की  प्रतिज्ञा कि थीं यानी  उस समय एक नए दर्शन ( philosophy ) का सृजन हुआ । और हो ना हो उसी समय नाग जाति के लोग ब्राह्मण धर्म के तरफ़ थोड़ा झुकाव हुआ हो , तभी भारशिव ( नाग वंश ) लोगो का वर्णन वाकटक के शिलालेख और ताम्रलेख में मिलता है  और वकाटक वंश को विद्वान ( ब्राह्मण वंश ) मानते है , लेकीन जबतक भारशिव शक्तिशाली रहें तब तक ब्राह्मण धर्म हावी ना हो सका । और तो और  भारशिव के तुरन्त बाद वकाटक वंश का शक्तिशाली बनना हमे यही सोचने पर मजबूर करता है  वकाटकों ने  सत्ता भारशिव से ही ली थी इसमें दो राय नहीं है , भारशिव नाग पर प्रकाश डालने वाले प्रख्यात विद्वान के.पी जयसवाल जी का भी यही कथन है  उसके बाद नाग भारशिव वंश का पतन होना शुरु हुआ ।   

           

पासियों का बौद्ध धर्म का परित्याग कर ब्राह्मण धर्म की ओर जाना जिसे ब्रिटिशो ने ब्राह्मण धर्म बताया है दरसअल वह शैवमत था  , क्योंकि ब्रिटिश विद्वानों ने पासी जाति की पूजा पद्धति ब्राह्मण से नहीं मिलती है इसका भी उल्लेख किया है जो वास्तव में सच है  एवं  पासी जाति  शिव को मानने वाला बताया  है और वास्तव में आज भी पासी जाति भगवान शिव में आस्था रखती आयी । इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है उनमें प्राचीन परंपरा आज भी जिंदा है 


और अवध गजेटियर में  जिक्र वह वाक्य उसी घटना के समय काल का बोध कराती नजर आती है  

                मै  इस बात को बड़ी मजबूती से कहता हूं  पासी प्राचीन समय के नाग भारशिव  है पासी आधुनिक नाम है इसका समर्थन एक तो उनका उसी जगह पर होना, उनका शासन , उनकी नाग जाति के लिए बताई गई आदतें  एवं  अवध गजेटियर में बताया गया उनके बौद्ध धर्म का परित्याग जैसा ऊपर बता चुका हूं

  

          मैं इस बात की टिप्पणी लोगो को किसी भी धर्म या संप्रदाय के तरफ मोड़ने के लिए नही अपितु इसलिए कर रहा हूं  कि उपलब्ध साक्ष्यों में इस बात का जिक्र है  पासी जाति के अवध  में जितने  भी किले हैं वहां पर शिव से संबंधित मूर्तियां एवं आकृतियां जरुर मिलती है ।  


( महाराजा सातन पासी का किला जहां है प्राचीन समय में इस क्षेत्र को बांगरमऊ कहा जाता था )


                     जिसका सबसे बड़ा उदाहरण राजा सातन पासी ( सातन कोट )  की खुदाई में मिले मोहर पर अंकित  'सिद्धेश्वर ' जो शिव को समर्पित है शिव को ही सिद्धेश्वर कहते है  और ऐसा नहीं है कि सिर्फ शिव की मूर्तियां मिलती हैं और यहीं नहीं  यहां पर बौद्ध कालीन  प्रमाण मिलते हैं जबकि बौद्ध धर्म भारशिव से पहले यहां पर थीं तो बुद्ध की आकृतियां ज्यादा मिलनी चाहिए थी ? लेकीन  बुद्ध की अपेक्षा  शिवलिंग / मूर्तियां  आदि के  प्रचुर मात्रा में मिलते है  इसका मतलब यह है कि पासी जाति के पुरखो  ने बौद्ध धर्म का परित्याग करके शिव  में अपनी आस्था  जगाई थी  और यह आस्था  कुषाणो के बौद्ध धर्म के दो टुकड़े करने के बाद ही जागा, जब महायानी बौद्धों ने भारतीयों पर अत्याचार करना शुरु किया तब हमारा बौद्ध धर्म भी विघटित हुआ , यहीं कारण है उस समय भारतीय जनता इतनी व्याकुल हो गई थी कि उन भारतीयों को उन दुष्टों से मुक्ति दिलाने के लिऐ नाग जाति के लोगो अदम्य साहस का परिचय दिया  ।  शिवलिंग का भार अपने कन्धे पर उठाया और प्रतिज्ञा की और कुषाण लोगो को काबुल तक खदेड़ कर कूषणो के आतंक से भारतीय जनता को मुक्ति दिलाई , फिर 10 अश्वमेध यज्ञ किए  भारशिव कहलाए और भारशिव वंश कि स्थापना की ।  भारशिव दरसअल नागो के लिए एक  उपाधि थी , लंबे समयांतराल बाद भी उत्तर भारत मे वह भारशिव  शब्द विकृत रुप से  भर  रूप में तब्दील हुईं और अवध मे कई कोने भर नाम से प्राचीन जगहों का नाम आज भी है  जैसे  जैसे भरावन , भरखनी,, छोटा भरवारा, बड़ा भरवारा  ,भरवारी, भरहे मऊ आदि इन सभी जगह पर 90% पासी जाति की आबादी है जो उनके अतीत के गौरव को दर्शाती है ।  


और अवध में भर शब्द पासी जाति के लिए जोड़ा जाता है 

 

( जिसकी फोटो मै पोस्ट कर रहा हूं बाकायदा उस ताम्रलेख के साथ हिंदी अनुवाद और ब्रिटिश दस्तावेजों से निकाल कर )


नोट✓= नीचे अपलोडेड फोटो सिर्फ़ भारशिव से संबंधित  है


भारत देश में भार-शिव का उद्भव मध्य भारत और उत्तर भारत में हुआ है  और उत्तर भारत के अवध क्षेत्र में जहां नागों की राजधानी रही है जिसमें से बांगरमऊ प्रसिद्ध है एवं भारशिव के जगहों पर पासी जाति बाहुल्य आज भी है जो उनके प्राचीनतम निवास एवं उनके गौरवमई अतीत को दर्शाती है । और बंगार मऊ के बारे मे ऊपर चर्चा कर चुका हूं  

#भारशिव_वंश_पासी_जाति 


अब तक आपने यह जान लिया होगा कि की नाग जाति की उपाधि भारशिव है यानि नागो के लिए भारशिव नया नाम था   आपके मन मे यह सवाल उठता होगा क्या किसी विद्वान् ने पासी  जाति को नाग कहा है 

              तो उसका उत्तर है हां ?


[[अमृतलाल नागर ]] - 

                          जी ने पासी जाति को असुर/ नाग एकदा नैमिषारण्य में  कहा है उसका मुख्य कारण था , इतिहास में मिले साक्ष्यों के आधार पर जैसे  नाग जाति ज़मीनो के निचे आवास बनाने में परांगत और नाग जाति धनुष तीर चलाने में निपुण थे और दारू का सेवन करती थे वहीं लक्षण  पासी जाति  में दिखाई देती है पासी धनुष तीर चलाने में और सुरंग खोदने में निपुण रहें यह सारे लक्षण  पासी जाति के लोगो में 1857 में देखे गए उनके यह दुर्गुण युद्ध के समय सगुण बन जाते थे और 1857 में पासी जाति के लोगो ने रेजीडेंसी और बेलीगरद में सुरंगे बिछा कर अंग्रेज़ो के दांत खट्टे कर दिए थे , क्योंकि अवध में सुरंग खोदने की कला पासियों को भलीभांति आती थी और दूसरी जाति यो  का नाम सुरंग खोदने में  बड़ी मुश्किल से ही कहीं दिखाई देता है यह सारी आदतें पासी जाति के लोग परम्परा गत तौर पर बखूबी से जानते है थे यहीं कारण था और लोगो में यह तकनीक नहीं दिखाई देती थीं  और anthropology के हिसाब से भी पासी जाति के लिए यह लक्षण  बिलकुल वैसे हि नज़र आते थे जैसे नाग जातियों के बारे मे वर्णन मिलता है यही कारण रहा होगा कि अमृतलाल नागर जी पासी जाति को नाग /असुर के समकक्ष माना है


[[ ऊपर आप सभी नाग/भारशिव /पासी का एक क्रम आप समझ गए होंगे  ]]  


अब हम समझने की कोशिश करेगे #भारशिव कौन थे और #भारशिव_राजवंश क्या था  ।


Introduction bhar-shivas: 


[[ भारशिव कौन थे  ]] 

                               भारशिव लोग प्राचीन नाग थे जिनके लिए भारशिव एक उपाधि थी  भारशिव के बारे मे विस्तृत जानकारी पहली बार हमे  

          वकाटक वंश के राजाओं द्वारा लिखित अभिलेखों और ताम्रलेखो में मिलती है , उन अभिलेखों की खोज 1840-1870 के सशक्त में ब्रिटिशों द्वारा की गई।  जिसका वर्णन  [[ inscription of the early Gupta's and the successor ]]   by john faithfull fleet  द्वारा 1880 में किया गया है 

              इसके बाद भारशिवो ऊपर विस्तृत वर्णन  श्री के. पी. जयसवाल जी ने 1936 में [[ history of India 150.AD-350.AD ]] जिसका हिंदी संस्करण [[ भारत वर्ष का अंधकार युगीन इतिहास  ]]  में  बाकायदा किया है  ।


         [[ Gupta inscription page no ,236-241 ]] जिसकी फोटो अपलोड की है कृपया उसे देखे ।


Introduction bharshiva : भारशिव कौन ? 

              [[ ताम्रलेख में श्लोक वर्णन ]]

 chhamak प्लेट जो वकाटक राजा प्रवर्सेन द्वितीय के लिए जाना गया है उसमे भारशिव का संक्षिप्त इतिहास 


भारशिव :  श्लोक =  अंशभार सन्निवेशित शिवलिंगोदवहन , शिव सुपरितुष्टानाम समुत्पादित राजवंशनाम् पराक्रम अधिगत : भागीरथी : अमल जल मुरघाभिष्कतानाम् दशाश्वमेघ अवमृथ स्नानानाम् भारशिवानाम्


   अर्थात :  अपने कंधों पर शिवलिंग का भार वाहन करके शिव को सुपरितुष्ट करके जो राजवंश पैदा हुआ उस भारशिव वंश ने पराक्रम से विजय प्राप्त कर , गंगा जल से अवभृत से स्नान कर गंगाजल से ही अपना राज्यअभिषेक करवाकर दस अश्वमेध यज्ञ किए थे। By के. पी जयसवाल [[ भारत वर्ष का अंधकार युगीन इतिहास पृ . 10 ]]  


    इस कीमती ताम्रलेख से भारशिव के उस राजवंश का पता चलता है जिसने  अपने बाहुबल से 10 अश्वमेध यज्ञ किए  अर्थात नाग वंश के उन लोगों ने, जिन्होनेअपने पराक्रम से ऐसे विजय हासिल की  और एक ऐसे राजवंश की स्थापना की जिसका अर्थ ही त्याग और बलिदान था जो इस देश धर्म की रक्षा कर सकें ।   


     उस राजवंश से पासी जाति का क्या  संबन्ध है ? 


 सबसे पहले हम समझेंगे कि राज = वंश  क्या जिक्र है 


अब इस श्लोक कों देखे तो उसमे [[ राजवंशनाम‌् ]] आया है फिर [[ भारशिवनाम‌् ]]  यानी  भारशिवो का राजवंश ।


इसी के परिपेक्ष्य में इतिहास दो शब्द बड़े महत्वपूर्ण है जैसे 


  राज +पुत्र = राजा का पुत्र अर्थात राजपूत 

  राज+ वंश  = राजा का वंश अर्थात राजवंशी


जिसमे राजपूत वर्तमान में ( स्वर्ण क्षत्रिय )  के लिए होता है 

और राजवंशी अवध में ( राजपासी ) के लिए यानी पासी का राजवंश । अंग्रेजो के समय हुऐ फिल्ड सर्वे में हरदोई और सीतापुर के पासी जाति के लोग  राजवंशी और राजपासी दोनो कहते मिले थे ,  रजपासी/राजवंशी  दोनों एक समान है  

  

अवध गजेटियर में इस बात कि पुष्टि होती है की पासी जाति के आगे राज लगा है जिसका सीधा सा अर्थ अतीत में इनकी  राज सत्ता रहीं होगी , ब्रिटिश विद्वान् p.carnegy 1860 के दशक में हरदोई सीतापुर  राजपासियो को बड़े करीब से अध्ययन करते है और Mr. Crook : 

                          भी यही बात कहते है [[  राजपूतों और मुसलमानों के आक्रमण से पहले उत्तर भारत में पूर्व में चेर मध्य मे भर और पश्चिम में राजपासियो का शासन रहा है ]] 

                                      और अवध में राजपासी और भर एक ही लोगो के दो दो नामावलियां है ।   


Lucknow settelment report में  सीतापुर में 'पासी राज' होने की पुष्टि होती है जो अकबर के समय तक बरकरार रहा और [[ पासी राज ]] सीतापुर , हरदोई के पश्चिम जिलों में यहां तक की फरुखाबाद तक फैला था इसका सुंदर उदाहरण अवध गजेटियर में  देखने को मिल जाता है ।   


                [[ भारशिव राजवंश या राजपासी ]]


उपरोक्त दी गई जानकारियों को आप सभी ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के तालाश में होंगे इसलिए मै आप सभी को साक्ष्यों के आधार पर हि जानकारी दे रहा हूं 

 

भारशिव शासन 150-350 ई. तक माना गया है भारशिव के बाद वकाटको ने , उसके बाद गुप्तो ने  इस देश का शासन संभाला  {{ नाग-भारशिव = वकाटक = गुप्त }}     


फिर जब इनका पराभव हुआ तो यह मौके के सही तलाश में रहने लगे  । सम्राट  हर्ष वर्धन के बाद  अवध में यह अपनी शक्ति को पुन: संगठित करने में लगे ऐसा अनुमान लगाया जाता है ।  और जब जानकारी होती है तब 918 ई में राजा त्रिलोक चंद पासी ने सम्राज्य कि पुन:  नीव रखी  । 


[[ भारशिव इतिहास ]] :  तीसरी सदी . में नाग वंश के वह लोग जिन्होंने शिव का भार अपने कंधों पर वाहन करके शिव को सुपरितुष्ट करके एक नए राजवंश की नीव डाली थी वहीं वंश भारशिव वंश कहलाया । भारशिव वंश भारत देश में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में फैला भारशिवो ने जिस वंश को खड़ा किया , आगे चलकर वही ( राजवंश ) अवध में ( राजपासी ) के नाम से जग विख्यात हुए जिन्होंने 10 - 12 वी सदी तक अवध में शासन किया ।


  [[ प्रसिद्ध इतिहासकार डॉनवल वियोगी कहते हैं ]]  : -कि भारशिव लोग विंध्य क्षेत्रों में भर और अवध में पासी जाति के नाम से जाने गए । और अवध में भर , पासी जाति की 14 उप जातियों में एक है । 

 

जिस प्रकार से नागो ने अपने पराक्रम से एक राजवंश की स्थापना कर भारशिव नाम दिया  , भारशिव  नागो के लिए एक उपाधि थी जो बाद में  इसी नाम जानें गए 


             तो इसकी जानकारी हमें कहा मिलती है कि राजवंशी या राजपासी  का एक ही समन्वय है ?


               ==  तो  उत्तर है  हां मिलती है =


   [[ Rajvanshi /Rajpasi  ]] इसके बारे अपने विचार सबसे पहले  1873 में Mr. H .H butts साहब ने व्यक्त किया है [[ Report of the land revenue setteltment 

Of the lucknow district .1873,p. xxiv ]]  


[[ A bhars daynasty ]]  [[ Pasi Kingdom ]] 


Note ✓  जिस समय यह बुक  1873 में शोध के बाद लिखी जा रही थी उस समय भारशिवो का संक्षिप्त इतिहास बहुत कम पता था ना के बराबर ,1888 में gupta inscription में भारशिव के बारे मे विस्तृत जिक्र किया गया था , उससे पहले लिखे गए bhars शब्द सीधे भारशिवो के लिए जोड़ा जाना चाहिए  ना कि तथाकथित जाति जो पूर्वी उत्तप्रदेश में इस नाम से मिलते जुलते जान पड़ते है यहीं बात के. पी. जयसवाल ने भी कहा है  ।  यह एक सुधार नव इतिहासकारों को करना चाहिए तभी उसकी गूढता में छिपे रहस्य को जान पाएंगे ।  


[[ A Bhars Dynasty 918 ]]


This chief fixed upon Baraich as his seat of empire, and lead a powerful army against Rájah Bikrampál of Delhi, whom he defeated, and dispossessed of his kingdom. 


" राजा त्रिलोक चंद ने 918 में  साम्राज्य की पुन स्थापना की , इस प्रमुख ने  बहराइच को अपनी राजधानी बनाया और शक्तिशाली सेना एकत्रित की और दिल्ली के शासक विक्रमपाल हराया और उसे  उसके राज्य तक खदेड़ दिया" ।


Tilok Chand is said to have been a worshipper of the sun. Near Baraich is a temple in his honour called Báláark,-Ark is the Sanscrit for sun-and he wished in imitation of the Súrajbans to give a new and better name to his tribe. He accordingly called them the Arkbans, and to his own immediate family he gave the title of Ark-ráj- bansí.  


अर्थात :  तिलोकचंद के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह सूर्य देवता के पुजारी थे। बहराइच में उनके सम्मान में बना बलार्क  नाम का सूर्य मंदिर है आर्क का  संस्कृत नाम सूर्य से है। 

 उन्होंने सूरजबंसियो की तरह अपनी जाति को  एक नया और बेहतर नाम देने की इच्छा जताई । और इसी के अनुसार उन्होंने अपने जाति के लोगों को अर्क बंशी नाम दिया तथा अपने परिवार के लोगों को  अर्क-राजबंशी का उपनाम दिया । 


Later on when they lost all power they became known as the Arakhs and Ráj-bansís, which latter word in the usual process of decay of language, and the loss of its earlier meaning, became changed to Rajpasia. Aut ex re nomen, aut ex rocabula fabula. Native tales mostly depend upon the name, and his ingenuity seems here to surpass itself, bans has become pásí,–not possible by any etymological law of change-and he has lost sight of his Bhar dynasty in order to invent an origin for the word Rajpasía.  


बाद में शक्ति विहीन हो  जाने के पश्चात  आर्क-राजवंशी  2 शब्दों में विभक्त  हो जाने पर अर्क और राजबंशी दो अलग-अलग  नाम से जाने जाने लगे ।  जिसमें से राज बंशी समय के अनुसार भाषा में परिवर्तन के कारण राजपसिया में परिवर्तित हो गया।  बंश बदलकर पासी हो गया ऐसा किसी भी व्याकरण शब्द व्युत्पत्ति के अनुसार असंभव है।  लोगों ने राजपासी शब्द के उत्पत्ति की खोज करने के चक्कर में भर नामक साम्राज्य  उनकी दृष्टि से ओझल हो गया। 


  ( अर्थात रजपासी के प्रचलन में भर शब्द कम या विलुप्त हो गया यानी एक समय तक एक शब्द का बने रहना उसके बाद उसकी जगह दुसरा शब्द प्रचलन में आ जाना  ) 


निष्कर्ष :  उपयुक्त पैराग्राफ के अध्ययन से यह बात समझ आती है  राजा त्रिलोक चंद ने नाम के आगे एक नया उपनाम / उपाधि जुड़ चुका था  वह है राजपासी दूसरी चीज यह थीं कि राजा त्रिलोक चंद पासी  उसी भारशिव राजवंश के थे जो अपने समय से  600 साल पीछे यानी दूसरी से तीसरी सदी में शक्तिशाली थे , राजा त्रिलोकचन्द पासी ने अपने वंश  के लोगो कि विखंडित शक्तियों  को मजबूत कर एक बार पुन : राजवंश खड़ा किया , पूरे अवध , दिल्ली , पहाड़ी क्षेत्रों  को जीत कर बहराइच  को अपनी  राजधानी स्थापित किया  , राजा त्रिलोक चंद पासी बहराइच से  राज करता था ।

यानी राजा त्रिलोक चंद पासी 918 ई में ही  अपने जाति या वंश का नाम बदलकर नया नाम रखने की इच्छा जताई जिसके फलस्वरूप राजबंसी/रजपासी नाम प्रचलित हुआ और इसलिए हरदोई,सीतापुर, खीरी , बहराइच की जो बेल्ट है यहां पासी आज भी खुद को राजपासी और राजवंशी ही कहलाना पसन्द करते है ऊपर से हरदोई के फील्ड सर्वे मे पासीयो ने ख़ुद राजा त्रिलोक चंद का वंशज कहा था 150 साल पहले अगर पासी यह कह रहे थे तो इसमें दो राय नहीं है राजा त्रिलोकचंद पासी थे और वह भारशिव थे  यह भिन्न भिन्न नामावलियां है एक ही जाति के लिए और 

    भारशिव/ राजपासी  

अवध में पासी ही भारशिव वंश है क्योंकि इनमें ही सारी शब्दावलिया समाहित है ।


यह सिलसिला बिलकुल  उसी तरह से था जैसे  नागो ने भारशिव राजवंश की स्थापना की उसी क्रम में इससे हमे यह पता चलता है  कि 918 ई राजा त्रिलोक चंद अपने परिवार और वंश के लिए एक नया नाम राजपासी  रख लिया , बाकी जाति के लोग अपने पुराने नाम भारशिव जों अपभ्रंश होकर भर नाम से बने रहे है  और यह सभी पासी जाति के अंतर्गत है    अवध में जहां जहां भर नाम से किले खंडहर है जो भारशिवो से संदर्भित रहा है  वहां आज भी पासी जाति बाहुल्य है     #भारशिव_वंश_पासी_जाति_इतिहास 

 

#Short_History_Pasi_caste :  तीसरी सदी . में नाग वंश के वह लोग जिन्होंने शिव का भार अपने कंधों पर वाहन करके शिव को सुपरितुष्ट करके एक नए राजवंश की नीव डाली थी वहीं वंश भारशिव वंश कहलाया । भारशिव वंश भारत देश में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में फैला भारशिवो ने जिस वंश को खड़ा किया , आगे चलकर वही ( राजवंश ) अवध में ( राजपासी ) के नाम से जग विख्यात हुए जिन्होंने 10 - 12 वी सदी तक अवध में शासन किया । प्रसिद्ध इतिहासकार डॉनवल वियोगी कहते हैं : -कि भारशिव लोग विंध्य क्षेत्रों में भर और अवध में पासी जाति के नाम से जाने गए । और अवध में भर , पासी जाति की 14 उप जातियों में एक है ।  

पासी जाति अवध की प्राचीन भारशिव है  [[ ब्रिटिश विद्वानों  ने भी पासी जाति  की उत्पत्ति भारशिवो से है यह बताया है ]]  


                     =================

   [[ बदलते हुए समय चक्र में भारशिव वंश पासी जाति  ]]

  __________________________________________

         नाग , नवनाग , भारशिव , राजपासी ,पासी 

   __________________________________________

#भारशिव_जाति_अवध_की_प्राचीन_भारशिव
#बदलते_हुऐ_समय_चक्र_में_भारशिव_वंश_पासी_जाति
#bharshivas_of_pasi_caste
#bharshiv #Pasi #caste #Pasi_history
#rajpasi #Rajpasiking

#अवध_में_पासी_जाति_भारशिव


Articles by :


*Kunwar Pratap Rawat*

BBau university Lucknow

(History p.g )


_____________________

_______________________


राजा राम पाल पासी का इतिहास अवध के पासियो का इतिहास

 साथियों चक्रवाती सम्राट महाराजा सातन पासी को तो आप जानते होंगे  क्या आप जानते हो उनका नन्हिहाल कहां का था तो जानते है उनके नन्हिहल के बारे ...